फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लग्जरी होटल्स के मालिक मिथुन दा राजाओं की तरह जीते हैं जिंदगी, कमाई जान चकरा जाएंगे

Thu, 24 Aug 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
मिथुन
फिल्म इंडस्ट्री में मिथुन चक्रवर्ती जैसा दूसरा सुपरस्टार पैदा होना काफी मुश्किल है। एक्टर के साथ डांसर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले मिथुन दा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। 1982 में आई मिथुन की फिल्म 'डिस्को डांसर' ने धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
अपनी पहली ही फिल्म से मिथुन घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। एक दशक तक मिथुन ने बॉलीवुड में किसी को अपने आस-पास फटकने तक नहीं दिया। इसी तरह उन्होंने 350 फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया।
पढ़ें- अब ऐसी दिखने लगी है 'ब्लैक' की ये बच्ची, सेट पर अमिताभ से पूछ बैठी थी हैरान कर देने वाला सवाल
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
अपनी डेब्यू फिल्म मृगया के लिए मिथुन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मिथुन दा ने हिंदी ही नहीं बंगाली और उड़िया भाषा में भी फिल्में की हैं। मिथुन दा की जिंदगी में कई मुश्किल दौर भी आए।
पढ़ें- 30 साल से परछाई की तरह रेखा के साथ हैं फरजाना, जानें हेयर स्टाइलिस्ट से कैसे बन गईं पार्टनर

4 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
इतने बड़े स्टार का सबसे मुश्किल वक्त 1993 से लेकर 1998 के बीच का था। जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इस दौरान उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुईं। लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम इस कदर डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं।
विज्ञापन

5 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
फिल्मों में काम कर मिथुन दा ने खूब नाम और शोहरत कमाई। हेलन के असिस्टेंट रह चुके मिथुन दा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये नहीं पता रहता था कि उन्हें दूसरे टाइम का खाना मिलेगा भी या नहीं। मिथुन दा ने वैसे तो कभी फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ा लेकिन उन्होंने अपना बिजनेस भी किया।
विज्ञापन

6 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन एक एक्‍टर के साथ सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। मिथुन के ऊटी और मसूरी सहित कई जगहों पर होटल्स हैं। मिथुन का अपना एक प्रोडक्‍शन हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
बिना फिल्में किए ही मिथुन हर साल 240 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। इतना ही नहीं मिथुन दा का लिम्का बुक और गिनीज बुक में भी नाम दर्ज है। मिथुन दा गरीबों की मदद करने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। वो एक सोशल वर्कर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें