फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 कुत्तों की निगरानी में रहता है मिथुन चक्रवर्ती का घर, दिनभर AC रूम में रहते और रात को करते ये काम

Sat, 16 Jun 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सबसे रईस सितारों में से एक हैं । फिलहाल वो लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं । उनकी आखिरी फिल्म 'हवाईजादा' थी जो साल 2015 में रिलीज हुई थी । फिल्में ना करने के बावजूद मिथुन दा का सालाना टर्नओवर करीब 240 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन के मोनार्क ग्रुप के नाम से कई होटल चलते हैं । मिथुन दा के 66वें जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ा ये सच । मिथुन दा के मुंबई में दो बंगले हैं । एक बांद्रा में और दूसरा मड आईलैंड में ।
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
इस घर की सुरक्षा के लिए मिथुन दा ने 38 कुत्ते पाल रखे हैं । मिथुन दा को जानवरों से बहुत प्यार है । मिथुन ने कुत्तों की देखभाल करने वाली संस्था केनल क्लब ऑफ इंडिया को भी ज्वॉयन किया है । कुत्तों के अलावा मिथुन के घर में कई सारी यूनिक चिडि़यों का कलेक्शन है ।

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
इन जानवरों को एसी रूम में रखा जाता है । यहां उनके खेलने के लिए कई सारे गेम्स होते हैं । मिथुन की इन चार पैर वाली फौज को दिन में बांधकर रखा जाता है और रात में खोल दिया जाता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन का घर मुंबई के सबसे सुरक्षित घरों में से एक माना जाता है । मुंबई के अलावा मिथुन के ऊटी वाले घर में करीब 76 कुत्तों का डेरा है । बता दें कि इन दिनों मिथुन अपने बेटे मिमोह की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें