बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जादू छाया हुआ है। आए दिन स्टार किड्स की फिल्में बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। हालांकि बहुत से स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक पर्दे पर कदम भी नहीं रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले बहुत हैं। इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। हाल ही में दिशानी ने ब्लैक ड्रेस में फोटोशूट करवाया है और फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं।