arjun rampal
- फोटो : social media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण पता लगाने के लिए शुरू हुई जांच में ड्रग्स मामला जबसे सामने आया है, फिल्मी हस्तियों की एनसीबी दफ्तर में परेड जारी है। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सपना पब्बी, अर्जुन रामपाल, उनकी प्रेमिका गैब्रिएला और गैब्रिएला का भाई मुख्य हैं। एनसीबी इन सभी से कम से कम एक बार पूछताछ कर चुकी है। करण जौहर को भी एनसीबी ने तलब किया है।