बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। उनके यूनिक डांस स्टेप्स को दर्शक खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हिंदी के ही मिथुन ने पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में जलवा बिखेरा। 90 के दशक में उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 16 जून 1950 में जन्मे मिथुन ने 1976 में आई फिल्म मृगया से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन फिल्म डिस्को डांसर से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। मिथुन चक्रवर्ती का 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के डिस्को डांसर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...