फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar- दोबारा पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे अक्षय कुमार, ट्रोल्स ने अभिनेता की जमकर लगाई क्लास

Mon, 09 Oct 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विमल विज्ञापन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की है। हालांकि, जनता से इसे मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 80 के दशक में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस बीच अक्षय के फैंस को उनके एक नए एड की वजह से काफी तेज झटका लगा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो पर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वह इस तरह के कई किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में उतनी कामयाब होती नजर नहीं आ रही है। इस बीच अब अक्षय एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
बता दें कि स्टार के एक विज्ञापन में सभी का ध्यान खींचा। इससे पहले अक्षय कुमार ने एक बयान जारी कर पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए दर्शकों से माफी मांगी थी कि और यह भी बयान जारी किया था कि वह अब ऐसा कोई विज्ञापन नहीं करेंगे, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप मैच के दौरान फैंस को उस समय झटका लगा जब एक पान मसाला ब्रांड का नया विज्ञापन प्रसारित हुआ जिसमें शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार थे।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन की शुरुआत शाहरुख और अजय से होती है, जो अक्षय कुमार के घर के पास सड़क पर उनका इंतजार कर रहे हैं। अक्षय अपने हेडफोन पर गाने सुनने में बिजी होते हैं। जैसे ही अजय हॉर्न बजाते हैं, शाहरुख अक्षय की कांच की खिड़की की ओर गेंद फेंक कर उनका ध्यान आकर्षित करते हैं। जब वह अपनी खिड़की में दरार देखकर गुस्से में बालकनी से बाहर आती है तो शाहरुख इसके लिए अजय देवगन को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी ओर इशारा करते हैं। इसके बाद अजय विमल का एक पैकेट खोलते हैं। इस विज्ञापन को देखकर यह साफ होता है कि यह एक पान मसाला का एड है।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार मिशन मंगल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय के इस विज्ञापन के वायरल होते ही लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'अक्षय को लोगों की बात सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू के विज्ञापन नहीं करेंगे।' दूसरे यूजर ने कहा, 'अक्षय कुमार ने कहा था कि अब वह पान मसाला का विज्ञापन नहीं करेंगे क्योंकि जब उन्होंने पहली बार विमल किया था तो उनके प्रशंसक खुश नहीं थे। फिर उन्होंने दोबारा ऐसा क्यों किया?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें