हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज इन दिनों सुर्खियों में हैं। आने वाले समय में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें पहली 'टॉप गन मेवरिक' है, जिसका कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है और दूसरी 'मिशन इंपॉसिबल' की सातवीं फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इंतजार के बीच मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर ट्रेलर जारी कर दिया है, जो काफी धांसू है। इस टीजर में फिल्म में दिखाए जाने वाले एक्शन सीन्स की झलक है।