जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रविवार को मुंबई में काफी जोर शोर से लॉन्च किया गया। फिल्म के सितारों के प्रशंसकों और मीडिया के सामने ट्रेलर लॉन्च करने के बाद इसे मुंबई के एक मॉल में जुटी भीड़ के सामने भी लॉन्च किया गया। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड किरदारों में हैं। इनके साथ वरिष्ठ कलाकारों में अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी परदे पर बनी है। टीवी होस्ट मनीष पॉल का भी फिल्म में अहम किरदार है। फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल गाने ‘नच पंजाबन’ की धुन एक पाकिस्तानी गाने से ली गई है, इसे लेकर सोमवार को काफी विवाद भी हुआ और म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को इस बारे में सफाई जारी करनी पड़ी।