फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा हुए सनी देओल को यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- 'हैंडपंप उखाड़ने पाकिस्तान तो नहीं चले गए'

Mon, 13 Jan 2020 06:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : Twitter
एक्टर से सासंद बने सनी देओल गुमशुदा हैं। पंजाब के पठानकोट में जगह-जगह दीवारों और खंभों पर पोस्टर दिखाई दिए। उन पर साफ-साफ लिखा था- गुमशुदा की तलाश। सासंद सनी देओल। देखते ही देखते ये पोस्टर्स वायरल हो गए। बात जब सनी देओल तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मैंने सुना है कि मेरे विरोधी मेरे खिलाफ बेफिजूल की बातें कर रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं को जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। मैं भी शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम कर रहा हूं। सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई।'
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल के पोस्टर्स - फोटो : Twitter
खैर गुमशुदा के पोस्टर लगाना कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोग अपने सासंद या विधायक के प्रति रोष जाहिर करते हुए ऐसे पोस्टर्स लगाते रहे हैं। सनी देओल के मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि सनी चुनाव जीतने के बाद एकबार भी अपने क्षेत्र में नहीं आए हैं। लोगों का कहना है कि सनी को इस बारें में कोई सूचना दें।

4 of 5
sunny deol - फोटो : Social Media
वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- आप लोगों ने ही इन्हें चुना था इनकी फिल्मों को देखकर अब पाकिस्तान में जाकर इनकी तलाश करिए। कहीं हैंडपंप उखाड़ रहे होंगे। एक यूजर ने लिखा- सनी अपनी जगह ठीक हैं केवल वोट देने वाले ही गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol
बता दें सनी देओल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतरे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ उनके सामने थे। सनी को गुरदासपुर की जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया और क्षेत्र की कमान उनके हाथ में सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें