फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जर्सी में दिखीं अनुष्का शर्मा, पर्दे पर निभा रहीं इस महान क्रिकेटर का किरदार

Mon, 13 Jan 2020 05:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2018 में फिल्म 'जीरो' की थी। इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया। साल 2019 में अनुष्का को केवल स्टेडियम या किसी इवेंट में ही देखा गया है। उनके फैन्स ने भी उन्हें काफी मिस किया। लेकिन अनुष्का को स्क्रीन पर मिस कर रहे उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media
अनुष्का जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी इस आगामी फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। ऐसा कह रही हैं ये तस्वीरें। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में नजर आ रही हैं। उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media
दरअसल कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। तस्वीरो में अनुष्का भारतीय क्रिकेट की जर्सी में काफी जच रही हैं। वहीं तस्वीरों को देखकर सभी की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

4 of 5
Anushka Sharma - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों मिलकर किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। तो कई लोगों का कहना है कि फिल्म का प्रोमो शूट किया जा रहा है। तस्वीरों में अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई हैं। तो वहीं झूलन जींस और जैकेट पहने नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद से ही वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। कहा जा रहा था कि ये फिल्म फ्लॉप होने की वजह से अनुष्का ने ब्रेक लिया है। वहीं अनुष्का ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें