फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनीसा ने इस सवाल का जवाब देकर जीता Miss World 2018 का खिताब, मैक्सिको के नाम हुआ पहला ताज

Sun, 09 Dec 2018 10:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vanessa Ponce De Leon with manushi
चीन के सान्या शहर में शनिवार को आयोजित हुए इस साल की प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (2018) में मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने खिताब अपने नाम किया।। इस रेस में उन्होंने 118 प्रतियोगियों को पछाड़कर अपने देश का नाम ऊंचा किया। बता दें कि मुकाबले में फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं। लेकिन दुख की बात यह है कि भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं अनुकृति वास टॉप 12 में भी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं। लेकिन आपको बता दें कि वनीसा को इस बड़े से सवाल का जवाब देने पर यह खिताब हासिल हुआ है....आइए जानते हैं आखिर क्या था यह खिताबी सवाल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vanessa Ponce De Leon
मैक्सिको की वनीसा से मिस वर्ल्ड बनने के लिए जब यह सवाल पूछा गया कि वह अपने इस खिताब का इस्तेमाल किस तरह से करेंगी? तो इस पर वनीसा से बहुत ही प्यारा जवाब दिया। उन्होंने कहा 'मेरे हिसाब से दुनिया में सबको केयरिंग और लविंग होना चाहिए, जैसा मैं पिछले तीन साल से करती आ रही हूं वैसा ही मैं करती रहूंगी, केयरिंग और लविंग होना बेशकीमती है अगर किसी की मदद करे तो हमारा कुछ नहीं बिगड़ता।'
विज्ञापन

3 of 5
Vanessa Ponce De Leon
बता दें कि पिछले साल की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (भारत) ने मिस वर्ल्ड 2018 वनेसा पॉन्स डि लियोन को अपने हाथों से ताज पहनाया। 7 मार्च 1992 को जन्मीं वनेसा एक मॉडल हैं। लेकिन मेक्सिको  के लिए यह बड़े गर्व की बात ये हैं कि वनेसा पॉन्स पहली मैक्सिकन ब्यूटी हैं जिनके सिर ताज सजा है। 

4 of 5
Vanessa Ponce De Leon
वहीं, भारत की अनुकृति वास जून में आयोजित मिस इंडिया पीजेंट में विनर चुनी गई थीं। मिस इंडिया का ताज अनुकृति को मानुषी ने पहनाया था, ऐसे में पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा था कि मिस वर्ल्ड का ताज भी मानुषी अनुकृति को ही पहनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
बता दें कि भारत की तरफ से अब तक 6 सुंदरियों को  मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसमें  रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997) , युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें