बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से फैल रही खबर के मुताबिक उन्हें पेट का कैंसर हुआ है। जिसे लेकर उनके फैन्स काफी निराश हुए। लेकिन अब इस खबर को अफवाह बताया जा रहा है। क्योंकि इस बात की पुष्टि तब हुई जब शाहिद के परिवारवालों ने भी इस खबर को झूठी बताया।