मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू के सिर सजा है। पंजाब की हरनाज कौर 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब देश के नाम करने में कामयाब रहीं। संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। मिस यूनिवर्स का पेजेंट अपने नाम करने वालीं हरनाज संधू इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ब्यूटी पेजेंट को जीता था। मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इस्राइल में हुआ। क्या आपको पता है कि इसके बाद मिस यूनिवर्स को क्या-क्या मिलता है? आइए जानते हैं...