फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan Janhvi Kapoor: एपी ढिल्लों के गानों पर थिरके जान्हवी और सारा, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 13 Dec 2021 03:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने रविवार रात को एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में भाग लिया। उनके साथ इब्राहिम अली खान भी मौजूद थे। इस कॉन्सर्ट में तीनों ने जमकर मस्ती की। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में जान्हवी, सारा और इब्राहिम एपी ढिल्लों के गीतों पर थिरके। गौरतलब है कि सारा अली खान और इब्राहिम खान एक्टर सैफ अली खान की संतान हैं। जबकि, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बोनी कपूर की बेटी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर और सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हालांकि, इस कॉन्सर्ट में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी थी। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने की वजह से एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट की वजब से मुंबई पुलिस ने शहर में किसी भी तरह की जुलूस, रैली और मोर्चे पर रोक लगा रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर और नम्रता- सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
लेकिन, कल रात मुंबई में ही फेमस सिंगर और रैपर एपी ढ़िल्लों का कॉन्सर्ट किया गया। जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे और कई सेलेब्स को भी इस कार्यक्रम में स्पॉट किया गया था। जिनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।

 

4 of 5
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों को अक्सर कई जगहों पर साथ जाते हुए देखा गया है। चाहे मंदिर हो या फिर रेस्तरां जान्हवी और सारा अली खान साथ-साथ घूमती हुई दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर पीच लहंगा - फोटो : instagram/janhvikapoor
हाल ही में जान्हवी कपूर के हाथ में चोट लगी थी जिसके बाद भी वह कॉन्सर्ट में अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ नजर आईं। उन्होंने काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने रखी थी। तीनों ही एपी ढिल्लों के मनमोहक संगीत पर थिरकती हुई दिख रहे थे। सारा अली खान हरे रंग के शॉर्ट्स और सफेद टॉप में नजर आईं। इब्राहिम ने नीली शर्ट और डेनिम पहन रखी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें