फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss India in Bollywood: क्या ब्यूटी कॉन्टेस्ट से खुलता है बॉलीवुड का रास्ता? इन एक्ट्रेस की कामयाबी से जानें हकीकत

Mon, 04 Jul 2022 03:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

हाल ही देश को अपनी नई मिस इंडिया मिल गई हैं। तीन जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में सिनी शेट्टी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
1 of 7
Miss India in Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही देश को अपनी नई मिस इंडिया मिल गई हैं। तीन जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में सिनी शेट्टी ने जीत हासिल की। मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने के साथ ही सिनी शेट्टी चर्चाओं में हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं, जो इंडस्ट्री में आने पहले किसी ना किसी प्रमुख ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में ऐश्वर्या, सुष्मिता, लारा, प्रियंका आदि के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई अन्य अभिनेत्रियां भी हैं, जो इंडस्ट्री में तो काफी मशहूर हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उनके जीते गए ब्यूटी खिताब के बारे में जानते हैं। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले जीते थे ब्यूटी पीजेंट के खिताब-

 

विज्ञापन

2 of 7
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media
नूतन
गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नूतन भी ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। बीते दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नूतन ने साल 1952 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इतना ही नहीं नूतन पहली मिस इंडिया थीं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया।
 
विज्ञापन

3 of 7
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत अमान
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान अपने दौर में अपने बोल्ड लुक और कातिलाना डांस मूव्य के लिए काफी मशहूर थीं। अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के लोकप्रिय जीनत अमान मिस इंडिया पेसिफिक की विजेता रह चुकी हैं।

4 of 7
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक मैं अपनी मासूमियत और अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जूही चावला भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रह चुकी हैं। इंडस्ट्री में एंट्री से पहले जूही ने साल 1984 में मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था।
विज्ञापन

5 of 7
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि 
अपनी फिल्म दामिनी, घातक में शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भी ब्यूटी पेजेंट रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था।
विज्ञापन

6 of 7
नेहा धूपिया - फोटो : insta
नेहा धूपिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी फिल्म कयामत और जूलियट के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। इसके अलावा वह एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज के जरिए भी काफी नाम कमा चुकी हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीया मिर्जा - फोटो : social media
दीया मिर्जा
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा भी ब्यूटी पेजेंट रह चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से एक साल पहले अभिनेत्री ने 2000 में मिस एशिया पेसिफिक कांटेस्ट जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें