फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nachan Ki Tol Out: सपना चौधरी के नए गाने ने आते ही मचाया धमाल, डांसर के ठुमकों पर हार बैठेंगे दिल

Mon, 04 Jul 2022 02:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की सपना चौधरी अब 'डीजे क्वीन' बन गई हैं। वह बेशक हरियाणा की देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं लेकिन उनके गाने डीजे पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं और अब सपना चौधरी का एक और शानदार गाना रिलीज हो गया है, जिसे सुनने के बाद आप खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। सपना चौधरी का नया गाना 'नाच की तोल' है, जो रिलीज हो गया है और आते ही इस गाने ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। सपना चौधरी के फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में सपना चौधरी के साथ भरत नेगी नजर आए हैं। भरत नेगी का स्वैग और सपना का डांस इस गाने में चार-चांद लगा रहे हैं। गाने के लिरिक्स प्रेम जांगड़ा ने लिखे हैं। सपना चौधरी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है और फैंस को सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी दी है। इस वीडियो के साथ डांसर ने लिखा, 'नाच की तोल रिलीज हो गया है।' इस गाने को महज एक घंटे में दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और व्यूज का ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में सपना चौधरी ने हमेशा की तरह गजब का डांस किया है साथ ही उनका लुक भी कमाल का है। वह हर आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। पूरे गाने में कभी सपना पिंक शिमर कलर के लहंगे में दिखाई देती हैं तो कभी वह ग्रीन कलर के आउटफिट में कहर ढा रही हैं। इस गाने में सपना की उनके को-स्टार भरत नेगी संग केमिस्ट्री जची है।

विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने लटके-झटकों से लाखों को दीवाना बनाया हुआ है। उनका हर गाना फैंस को खूब पसंद आते हैं। सपना के पॉपुलर गानों की बात करें तो लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन उनके कुछ गाने फैंस के लिए ऑल टाइम फेवरेट बने हुए हैं, जिसमें चटक मटक, चेतक, तेरी आंख्या का यो काजल, रेड फरारी समेत कई गाने शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें