मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
'हनुमान अंश' और टॉक्सिक के अलावा आज मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन 'मिर्जापुर द मूवी' ने 19.53 करोड़ की कमाई की है। 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज से भी 'टॉक्सिक' और 'हनुमान अंश' की कमाई काफी फर्क पड़ा है।
'हनुमान अंश' ने कल गुरुवार को 11 करोड़ की कमाई की थी, वहीं आज 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज के बाद ये फिल्म 6.14 करोड़ की ही कमाई कर पाई। इसके अलावा रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस: पहले दिन 'मिर्जापुर- द मूवी' को मिला छुट्टी का फायदा, जन्माष्टमी पर कमाए इतने करोड़