Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं जानिए 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।
करीब एक महीने पहले रिलीज हुई 'हनुमान अंश' फिलहाल 'मिर्जापुर द मूवी' के साथ टक्कर में है। 'टॉक्सिक' लगभग आखिरी सांसे गिन रही है। वहीं 'इरुमुडी' की गाड़ी भी धीमी रफ्तार में चल रही है। जानिए इन सभी फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' गिन रही आखिरी सांसे
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' की हालत काफी बदतर है। फिल्म की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। कल मंगलवार को इसने केवल 69 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 247.20 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
धीमी रफ्तार में 'इरुमुडी' का कलेक्शन जारी
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' को रिलीज हुए आज 20 दिन हो चुके हैं।
फिल्म की कमाई की गाड़ी धीमी रफ्तार में जारी है।
फिल्म ने कल मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.95 करोड़ का हो गया है।
4 of 5
‘मिर्जापुर: द मूवी’
- फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा बरकरार
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल मंगलवार को इसने 15.85 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 125.74 करोड़ का हो गया है। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।