फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली फजल: 3 इडियट्स के इस सीन की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे 'गुड्डू भैया', सालों बाद किया खुलासा

Fri, 25 Jun 2021 01:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले कलाकार अपने किरदार को कुछ वक्त तक जीते हैं इसलिए कई बार ऐसा होता है कि वो अपने किरदार में रम जाते हैं। रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने रोल्स को लेकर पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि कुछ किरदारों का इन कलाकारों पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में फिल्म और वेब सीरीज के मशहूर अभिनेता अली फजल ने भी खुलासा किया कि फिल्म '3 इडियट्स' में अपने किरदार के चलते वो डिप्रेशन में आ गए थे।

इस सीन की वजह से डिप्रेशन में आ गए थे अली फजल

दरअसल अली फजल ने फिल्म '3 इडियट्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म में उनका बहुत छोटा सा रोल था, लेकिन लोगों को ये रोल काफी पसंद आया था। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर की इस फिल्म में अली ने जॉय लोबो नाम के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का किरदार निभाया था जिससे एग्जाम की डेडलाइन मिस हो जाती है और इससे वो डिप्रेशन में चला जाता है। वो इस बात से वो इस कदर निराश हो जाता है कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता है। अली फजल ने बताया कि इस सीन के बाद से वो डिप्रेशन में चले गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल खुद उस वक्त कॉलेज सेकेंड ईयर में थे। अली ने कहा, 'जानते हैं क्या हुआ था? अचानक ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि कॉलेज के स्टूडेंट खुद को चोट पहुंचाने लगे हैं। मेरे पास न्यूज चैनलों से फोन आने लगे कि आपने ऐसा रोल किया है अब लोग ऐसा ही कर रहे हैं। मैं उस समय बहुत टूटा हुआ महसूस कर रहा था। मेरे अंदर बेचैनी हो गई थी'। इन बातों का ये असर हुआ कि अली को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 3 इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। राजुकमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सभी कलाकारों के काम दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। ये फिल्म चेतन भगत की किताब पर आधारित थी।इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार तो मिला ही था साथ ही इसके किरदार राजू, फरहान, रैंचों, वायरस और साइलेंसर काफी मशहूर हुए थे। इस फिल्म के बाद से अली फजल ने 'बॉबी जासूस', 'फुकरे', 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी कई फिल्में की थीं। 

4 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
अली फजल को उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर के लिए काफी पसंद किया गया। इस सीरीज ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए।  उन्होंने 'गुड्डू भैया' का किरदार निभाया था जो कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी से अपने भाई की मौत का बदला लेता है। अली फजल का काम लोगों को बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल, रिचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अली अपने काम के साथ-साथ रिचा चड्ढा संग अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अली और रिचा ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था। वो पिछले काफी समय से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दोनों जल्द से जल्द लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं जिससे वो धूमधाम से शादी कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें