फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत से कमाल आर खान तकः कोई कला नहीं फिर भी मशहूर हैं ये सितारे, बयानबाजी कर बटोर लेते हैं सुर्खियां

Sun, 09 May 2021 02:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मीरा राजपूत, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए किस्मत के साथ साथ साथ कला का होना भी बहुत जरूरी है। हालांकि मनोरंजन जगत में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारे हैं जो बिना किसी कला या प्रतिभा के ही मशहूर हैं। कोई स्टार वाइफ है तो कोई विवादित बयान देकर ही सुर्खिया बटोर लेता है। इंडस्ट्री में सेलेब्स कहलाने वाले ये लोग अपने दम पर कोई पहचान नहीं बना पाए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्हें बिना किसी काम के ही मिल गई पहचान।
विज्ञापन

2 of 6
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram
मान्यता दत्त

मान्यता दत्त बॉलीवुड की एक दो फिल्मों में आइटम सॉन्ग करते ही नजर आईं। एक सफल अभिनेत्री या डांसर के रूप में मान्यता कोई खास पहचान नहीं बना पाईं। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से बिल्कुल ही दूरी बना ली। हालांकि आज भी मान्यता मशहूर हैं और इसकी वजह है उनका स्टार वाइफ होना। मान्यता दत्त अक्सर संजय दत्त के साथ सुर्खियों में छाईं रहती हैं और उन्हें कई चैट शो में आमंत्रित भी किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान

कमाल आर खान बॉलीवुड में आए तो अभिनेता बनने थे लेकिन अब खुद को फिल्म आलोचक बताते हैं। किसी फिल्म की समीक्षा करनी हो या फिर मनोरंजन जगत में चल रहे किसी मुद्दे पर अपनी राय देना हो कमाल आर खान पीछे नहीं हटते हैं। उनके अंदर किसी किस्म की प्रतिभा तो नजर नहीं आती है लेकिन उन्होंने खुद को ही सेलिटब्रिटी का तमगा दे रखा है। कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

4 of 6
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा राजपूत

मीरा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी हैं और दो बच्चों की मां है। मीरा का फिल्म से कोई संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मीरा राजपूत हीरोइनों के बच्चों के लिए नैनी की व्यवस्था करने पर भी सवाल उठा चुकी हैं। जहां एक तरफ शाहिद खुद को विवादों से दूर रखते हैं तो वहीं मीरा कई बार अपने विवादित बयानों के चलते ट्रोल हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : फाइल
संजय कपूर

संजय कपूर को असली पहचान तब मिली जब उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की। कपूर खानदान का दामाद बनने के साथ ही उन्हें सेलिब्रिटी का तमगा भी मिल गया। इससे अलग संजय कपूर को सेलिब्रिटी कहने जैसी कोई बात नहीं हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर ने संजय पर धोखा देने का आरोप लगाया था और उनसे अलग हो गई थीं। इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीना मलिक - फोटो : Instagram
वीना मलिक

पाकिस्तानी गर्ल वीना मलिक ने बिग बॉस में हिस्सा लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि वीना में कोई कला नजर नहीं आती हैं। वीना मलिक अपनी बोल्डनेस को लेकर ही चर्चा में रहीं, लेकिन भारत में वो अपना सफल करियर नहीं बना पाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें