फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद बड़ा धमाका करने को तैयार हैं ये फिल्में, बनेंगे कई नए रिकॉर्ड

Sat, 10 Nov 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : SOCIAL MEDIA
साल के आखिरी दिन सिनेमावालों के लिए सबसे रोमांचक होते हैं। हर सितारा इन दिनों में चमकना चाहता है। इस बार भी दिवाली की शुरुआत से लेकर 2019 के आगमन तक कुछ रंगीनियां बॉक्स ऑफिस पर बिखरने को तैयार हैं। 2018 ने अभी तक हर महीने इंडस्ट्री को मालामाल किया है। ऐसे में इस बार नवंबर-दिसंबर की उमंग और उत्साह कुछ ज्यादा है...
विज्ञापन

2 of 9
Thugs Of Hindostan
दिवाली के साथ बॉक्स ऑफिस पर उस दौर की शुरुआत हो चुकी है, जिसका बॉलीवुड हर साल बेसब्री से इंतजार करता है। दिवाली की छुट्टियां, क्रिसमस की खुशियां और नए साल का जश्न। इन दो महीनों में बॉलीवुड सबसे ज्यादा कमाई करता है और इस साल सब कुछ इंडस्ट्री की योजना के मुताबिक चला तो टिकट खिड़की से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई होनी चाहिए। दिवाली के मौके पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई है।
विज्ञापन

3 of 9
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
साल 2018 अभी तक बॉलीवुड के लिए बढ़िया रहा है और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहले दिन का कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नवंबर-दिसंबर के आने वाले दिनों में ऐसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जो ठग्स के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती हैं क्योंकि इस साल के टिकट खिड़की रिकॉर्ड बताते हैं कि दर्शक फिल्म देखने के मूड में हैं।

4 of 9
pihu
इन महीनों में करीब आधा दर्जन मसाला और कंटेंट फिल्मों से चमत्कार की उम्मीद की रही है। कंटेंट फिल्मों में निर्देशक विनोद कापड़ी की पीहू, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित निर्देशक वासन बाला की मर्द को दर्द नहीं होता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यूपीए कार्यकाल पर आधारित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर शामिल है, जिसमें अनुपम खेर हैं। लंबे समय से रुकी पड़ी सनी देओल स्टारर मोहल्ला अस्सी भी रिलीज को तैयार है। खास तौर पर यूपी में इसे कुछ दर्शक मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
2.0
जिन फिल्मों पर आने दिनों में सबसे ज्यादा नजरें हैं, उनमें सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 देश की सबसे महंगी फिल्म है। यह इस महीने आखिरी शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर ने बहुत प्रभावित नहीं किया है और निर्माता-निर्देशकों के लिए चिंता का विषय है। फिल्म मोबाइल फोन के विकिरण के कारण प्रकृति के सामने पैदा हो रहे संकट की बात कर रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
2.0
नए भारत कुमार बन चुके अक्षय को दर्शक इस फिल्म में क्या विलेन के रूप में पसंद करेंगे, यह एक जटिल सवाल है। तीन भाषाओं में बनी 2.0 को हिंदी में धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज कर रहा है। उसे ध्यान रखना होगा कि रजनीकांत के लिए नॉर्थ में बहुत क्रेज नहीं है। अत: फिल्म के प्रचार-प्रसार में उसे यहां अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। यह भी जरूरी है कि अक्षय इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तौर पर समय निकालें। रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है और 2.0 का प्रचार कहीं नजर नहीं आ रहा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस को सबसे ज्यादा खुशी या सबसे ज्यादा गम देने का माद्दा रखती है।
विज्ञापन

7 of 9
zero
दिसंबर में ट्रिपल धमाका है। निर्देशक अभिषेक कपूर की सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर केदारनाथ (130 करोड़), निर्देशक आनंद एल.राय की शाहरुख खान स्टारर जीरो (200 करोड़) और निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंबा (100 करोड़) धूम-धड़ाके से रिलीज होंगी। तीनों ही महंगी फिल्में हैं और इनसे मोटे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। जीरो और सिंबा के बारे में ट्रेड विशेषज्ञों की राय है कि दोनों औसतन 35 करोड़ रुपये के करीब ओपनिंग लेंगी। मगर इनका प्रमोशन अच्छा रहा, तो यह आंकड़े अधिक भी हो सकते हैं।

8 of 9
Simmba
खास बात यह है कि दोनों फिल्में नॉन-हॉलीडे यानी बिना अतिरिक्त छुट्टी वाले हफ्ते में रिलीज हो रह हैं। अत: वह फायदा इन्हें नहीं मिलेगा। सिंबा एक एक्शन फिल्म है परंतु सलमान खान की टाइगर जिंदा है की तरह नहीं। जीरो और सिंबा में एक किस्म की टक्कर भी है क्योंकि उनकी रिलीज के बीच केवल हफ्ते का फर्क है। दोनों एक-दूसरे के कलेक्शन पर फर्क डाल सकती हैं। जीरो तभी दूसरे हफ्ते में अच्छा कर सकेगी, जब उसका कंटेंट अच्छा हुआ और लोगों को पसंद आया। सिंबा के आते ही जीरो के थियेटर घट जाएंगे और सबका पूरा फोकस रोहित शेट्टी की  फिल्म पर होगा। 
विज्ञापन

9 of 9
kedarnath
सिंबा के परफॉरमेंस पर केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान के काम का भी फर्क पड़ेगा। सारा को अगर नई पीढ़ी ने केदारनाथ में पसंद किया तो निश्चित रूप से वह सिंबा देखने की भी जाएगी। सिंबा को जहां उत्तर भारतीय दर्शकों के लिए बेहतर माना जा रहा है, वहीं जीरो को देश के सबसे बड़े मार्केट मुंबई के लिए बेहतर माना जा रहा है। ऐसे में शाहरुख और उनकी टीम को उत्तर भारत में अपनी फिल्म को अतिरिक्त प्रमोट करने की जरूरत पड़ेगी। केदारनाथ का उद्धार भी मुंबई के साथ उत्तर भारत के दर्शक ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें