शाहिद कपूर कुछ महीनों पहले ही एक बेटे जैन के पिता बने थे । जैन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं । हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । पहली बार शाहिद के दोनों बच्चे एक ही फ्रेम में नजर आए हैं। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है ।
विज्ञापन
2 of 5
misha
फोटो में बड़ी बहन मीशा अपने छोटे भाई जैन के साथ खेलती नजर आ रही हैं । दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है । तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है- 'Zizi मैंने आपकी टी-शर्ट पहनने का फैसला किया है क्योंकि यह अभी भी आपके लिए थोड़ी बड़ी है। अगर यह मुझे फिट बैठती है तो मुझे लगता है कि मैं इसे रख लूंगी।'
विज्ञापन
3 of 5
mira rajput
- फोटो : social media
इस खूबसूरत तस्वीर को करीब डेढ़ लाख लोग पसंद कर चुके हैं । बता दें कि पिछले साल सितंबर में मीरा ने अपने दूसरे बच्चे जैन को जन्म दिया था । मीरा और शाहिद ने जैन के 6 महीने होने पर बर्थडे भी मनाया था । शाहिद और मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी और उस समय मीरा की उम्र महज 21 साल थी।
4 of 5
Mira Rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा की उम्र में 13 साल का फर्क है । इस वजह से दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चा में बनी रही थी । मीशा और जैन बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड में से हैं । जब भी वे घर से बाहर निकलते हैं तो मीडिया के कैमरे उन्हें कैप्चर किए बिना नहीं रह पाते ।
मीरा एक अच्छी मां और पत्नी होने के साथ बिंदास महिला हैं । वो अपनी राय मीडिया के सामने रखने में बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं । एक इंटरव्यू में मीरा ने कहा था, 'मैं अपनी बेटी को एक अच्छी मां की तरह बड़ा करूंगी जो मेरे घर को ऐसे बनाए जैसा मुझे पसंद है। मैं अपने बच्चों के साथ दिन में केवल एक घंटा नहीं बिताऊंगी।'