फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन ने लगाए सुपरमैन पुशअप्स, देखकर पत्नी अंकिता ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 12 May 2020 04:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये बात तो बताने की जरुरत ही नहीं है। 90 के दशक में मिलिंद फैंस के दिलों पर राज करते थे। 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को उसी तरह से फिट रखा हुआ है। फिटनेस देखकर मिलिंद की उम्र की अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को फिटनेस चैलेंज देने वाले मिलिंद ने इस बार लोगों को फिट रहने के लिए एक नई चुनौती दी है।
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : social media
मिलिंद सोमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन ये वर्कआउट कोई साधारण नहीं हैं। बल्कि इसमें मिलिंद हवा में उछलते हुए पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
वीडियो साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने कैप्शन में लिखा है, 'अगला कदम सुपरमैन पुशअप्स। अधिक विस्फोटक शक्ति का निर्माण करने की आवश्यकता है। ये नया मुझे और मजबूत बनाएगा।' मिलिंद की इस वीडियो के नीचे उनके फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ उन्हें सुपरमैन बुला रहे हैं तो कुछ ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है। 
 

4 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : Social Media
पत्नी अंकिता ने किया कमेंट
मिलिंद के इस वीडियो को शूट करने वाली अंकिता ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है कि और अभी तक उन्होंने ऐसा करते हुए अपना चार्म बनाए रखा है। गौरतलब है कि मिलिंद और अंकिता की शादी चर्चा का विषय रही थी। 53 साल की उम्र में मिलिंद ने महज 27 साल की अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : Social Media
अंकिता और मिलिंद से शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल के बाद ही टूट गई थी।

कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद टी-सीरीज की बिल्डिंग सील, भूषण कुमार ने दी सफाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें