Milind Soman
बता दें कि मिलिंद सोमन का मार्च में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। हालांकि, अब वह ठीक हैं और प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। मिलिंद सोमन ने लिखा था कि 'मुझे लगता है मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। मैं अगले 10 दिनों में प्लाज्मा डोनेट करने के लायक हो जाऊंगा। कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों से लिया हुआ ब्लड प्लाज्मा अन्य लोगों को ठीक करने के काम आ सकता है। शांत रहिए। जो आप कर सकते हैं, वह करिए। अपना ध्यान रखिए।'