फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: मिलिंद सोमन ने बताई कोरोना होने की वजह और सोनू सूद ने लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प

Wed, 28 Apr 2021 09:52 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन और सोनू सूद - फोटो : Instagram
मशहूर अभिनेता और सुपरफिट मिलिंद सोमन भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और फिट होकर घर लौटे हैं। मिलिंद के कोरोना संक्रमित होने के बाद यूजर्स ने उनपर कई सवाल किये कि आखिर इतना फिट रहने के बाद भी वो संक्रमित कैसे हो गए। अब अभिनेता ने इसका जवाब दिया है।

'इतने फिट रहते हैं तो कोरोना कैसे हो गया', यूजर्स के सवाल का मिलिंद सोमन ने दिया जवाब
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
कोरोना महामारी में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों तक ऑक्सीन पहुंचाने से लेकर मरीज को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए हैदराबाद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने एक और पहल की है, जिससे अब आप घर बैठे ही अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं।

'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद ने अब लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प, घर बैठे करा सकेंगे कोरोना जांच
विज्ञापन

3 of 5
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते सोमवार को जालंधर के क्लब कबाना में सात फेरे लिए और एक दूसरे के हो गए। सुगंधा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मंगेतर संकेत संग अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया था। प्री वेडिंग शूट की इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने शादी का ऐलान किया था। हालांकि अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें: शादी के बंधन में बंधीं सुगंधा मिश्रा, 24 घंटे में पूरी कीं सभी रस्में

4 of 5
किरण खेर - फोटो : Twitter
देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) ने भी लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं।

कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ, वेंटिलेटर के लिए दान किए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशका गोराडिया
'नागिन' फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दे दी हैं। आशका गोराडिया ने एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। आशका ने कुसुम, नच बलिए और डायन जैसे कार्यक्रमों में काम किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वह अपने करियर के लिए कुछ और प्लान कर रही हैं और अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी।

'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने एक्टिंग को कहा अलविदा, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें