फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता की पत्नी उनको बुलाती है 'पापाजी', दोनों के बीच है 26 साल का अंतर

Thu, 12 Sep 2019 07:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मिलिंद सोमन इन दिनों फ्री टू लव कैंपेन की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह और उनसे 26 साल छोटी पत्नी अंकिता कंवर इस कैंपेन के ब्रांड अंबेसडर बने हैं। मिलिंद सोमन की उम्र जहां 53 साल है वहीं अंकिता कंवर 28 साल की हैं। इस बीच खुलासा हुआ है कि अंकिता, मिलिंद सोमन को पापाजी कहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Milind Soman - फोटो : file photo
जी हां, दरअसल फ्री टू लव कैंपेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कंवर के साथ बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो में अपने रिश्ते पर बात करते हुए मिलिंद सोशल मीडिया के कमेंट पढ़ते हैं जो उनके और अंकिता के रिश्ते से जुड़े हुए हैं।मिलिंद सोमन एक यूजर का कमेंट पढ़ते हैं जिसमें लिखा होता है कि अंकिता कंवर को आपको पापाजी कहना चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
Milind Soman - फोटो : Instagram
यूजर के इस कमेंट पर हंसते हुए मिलिंद सोमन ने खुलासा किया कि अंकिता बहुत बार उन्हें पापाजी कह देती हैं। इस प्रमोशनल वीडियो में मिलिंद सोमन ने अंकिता कंवर के साथ अपनी उम्र के अंतर पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्र के अंतर पर कहा कि समाज ने इन बाधाओं को लोगों के लिए बनाया है जब वे प्यार में पड़ जाते हैं, ये वे लोग हैं जिन्हें एक साथ होना चाहिए। किसी भी तरह की बंदिशें नहीं होनी चाहिए।

4 of 5
Milind Soman - फोटो : Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अंकिता कंवर कहती हैं- 'उम्र केवल एक नंबर होती है। हर किसी को अपनी आजादी के हिसाब के प्यार और पंसद करने का हक है।' बता दें कि 2018  में मिलिंद ने खुद से 26 साल छोटी अंकिता से शादी की थी। उम्र के बड़े फासले के चलते दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
अक्सर मिलिंद सोमन और अंकिता अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं। अंकिता मलिंद को अल्ट्रा हसबैंड बताती हैं। 53 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज से बॉलीवुड के नए से नए एक्टर्स तक को मात देते नजर आते हैं। गौरतलब है कि 2017 में मिलिंद ने फ्लोरिडा में 520 किमी की अल्ट्राथ्रॉन 3 दिन में पूरी की थी। जिसमें 10 किलोमीटर की तैराकी और 84 किलोमीटर दौड़ना भी शामिल था। 

पढ़ें: फ्री टू लव कैंपेन का एंबेसडर बनते ही मिलिंद सोमन की चमकी किस्मत, छोटे परदे पर मिला ये अहम किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें