फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन ने मंदिर जाते वक्त की रास्ते की सफाई, कचरा उठाते हुए तस्वीर हुई वायरल

Tue, 17 Nov 2020 01:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram: milindrunning
अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों वह अपनी न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने की वजह से चर्चा में थे। अब मिलिंद सोमन अपनी नई तस्वीर की वजह से सुर्खियों में हैं। अपनी नई तस्वीर में वह कूड़ा उठाते हुए दिखाई दे हैं, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
दरअसल मिलिंद सोमन हाल ही में पत्नी अंकिता कोंवर और मां उषा सोमन के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान की तस्वीर को मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट के जरिए मिलिंद सोमन ने बताया कि उन्होंने रास्ते में पड़े कूड़े-कचरे को हटाया।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
मिलिंद सोमन ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'आज शिव मंदिर के छोटे से ट्रेक पर अंकिता और मां के साथ। इसे और मजेदार बनाने के लिए और भगवान को सम्मान देने के लिए मैंने रास्ते में पड़े ज्यादा से ज्यादा कूड़े और कचरे को उठाया। केयरटेकर ने बताया कि चूंकि कूड़ेदान से कचरे को बंदर बाहर निकालकर फेंक देते थे, ऐसे में यहां कूड़ेदान नहीं है और कूड़े को जंगल में जला दिया जाता है।'

4 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, 'बिंदू नंबर एक- मुझे सच में लगता है कि वह वक्त आ गया है जब हम बंदरों से ज्यादा स्मार्ट हों। बिंदू नंबर दो- खाद्य कंपनियों को असल में बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग करने की शुरुआत कर देनी चाहिए ताकि ज्यादा लोग जंक अपराध बोध से मुक्त होकर खा सकें।' सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी और मां के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : instagram: milindrunning
अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें मिलिंद सोमन की ओर से साझा की गई तस्वीरों की तो एक तस्वीर में उनके हाथ में कूड़ा दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे तस्वीर भगवान शिव के मंदिर की है। आखिरी तस्वीर में मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर और मां उषा सोमन के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

पढ़ें: MUM BHAI REVIEW: नहीं जमा एकता कपूर और अपूर्व लखिया की जोड़ी का रंग, मुम्भाई की ये हैं कमजोर कड़ियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें