फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की राह चले कार्तिक आर्यन, अदाकारी की तारीफ पाने के लिए साइन की ये फिल्म

Tue, 17 Nov 2020 12:55 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी लंबे समय से एक ऐसी फिल्म की तलाश में थे जो उन्हें किसी अवॉर्ड समारोह में पुरस्कृत करा सके। इसी नीयत से उन्होंने एक अघोषित शीर्षक वाली फिल्म को चुना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक इस फिल्म में एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाने वाले हैं। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जमकर काम भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अपनी पिछली फिल्म 'लव आज कल' के फ्लॉप हो जाने के बाद कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर कर रहे हैं। 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी ठीक-ठाक फिल्में करने के बाद कार्तिक लोगों की नजरों में तो आए लेकिन इनमें उनके अभिनय की तारीफें कम ही हुईं। अब कार्तिक चाहते हैं कि अगला काम वह ऐसा करें जिसके लिए किसी पुरस्कार समारोह में उनके काम को सराहना भी मिले और पुरस्कृत भी किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बताते हैं कि कार्तिक ने निर्देशख राम माधवानी की एक बहुत ही कम बजट वाली फिल्म साइन की है। यह फिल्म पूरी तरह एक मीडिया दफ्तर में ही सीमित रहेगी। फिल्म में सिर्फ पांच से छह किरदार ही होंगे जिनके आगे पीछे ही पूरी कहानी घूमेगी।

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
राम माधवानी के साथ मिलकर कार्तिक बहुत ही कम बजट की इस फिल्म को करने वाले हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि राम उनके अभिनय को और भी ज्यादा सुधारें। कार्तिक इस फिल्म के साथ अपनी छवि को थोड़ा साफ करना चाहते हैं जिसमें उन्हें सिर्फ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी करने वाला अभिनेता समझा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म नीरजा में सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
कार्तिक को लग रहा है कि राम उनके किरदार के साथ कुछ ऐसा कर सकेंगे जो उन्होंने सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' के साथ किया और उसके लिए सोनम ने पुरस्कार भी जीते। कार्तिक फिलहाल तो अपनी अलग-अलग वेशभूषा की वजह से सोशल मीडिया से सुर्खियां बटोर रहे हैं। राम आडवाणी के साथ वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें