बीते दिनों सामने आए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली के टीजर ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के टीजर को देखने के बाद से ही उत्सुक फैंस के लिए अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के ट्रेलर को देख सभी की रूह कांप उठी है। जिंदगी और मौत के बीच जूझती जाह्नवी कपूर का यह अंदाज देख फैंस के दिलों की धड़कने और भी तेज हो गई है।