कभी अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘मिली’ की सफलता से प्रेरित होकर इस फिल्म को तेलुगू में ‘ज्योति’ के नाम से बनाया गया था, अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक 'मिली' के नाम से बना है। शनिवार को मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जान्हवी कपूर और उनके पिता व इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। अपनी मां की तरह ही लाल साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची जान्हवी को अपने लुक को लेकर खूब तालियां मिलीं। लेकिन, ट्रेलर लांच के दौरान आखिर में बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर से कुछ ऐसा कह दिया कि जान्हवी को अपने पिता बोनी कपूर को चुप कराना पड़ा। ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...