फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: मां को मिठाई खाते देख हंस पड़े अनुपम खेर, पड़ी जोरदार डांट और फिर...

Sat, 15 Oct 2022 08:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुलारी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ऑफिशियल हैंडल से अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर किया करते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी मां के साथ खुद का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में मां-बेटे का प्यार देखा जा सकता है। 
Photos Of The Day: लाल साड़ी में जान्हवी ने गिराई बिजली और दुल्हन सी सजीं शनाया, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर, दुलारी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में अनुपम बता रहे हैं कि उनके मित्र ने अभिनेता की मां दुलारी खेर के लिए खास पतीसा भेजा है जो उन्हें बहुत पसंद है। वीडियो में अनुपम की मां को पतीसा का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी मां अनुपम को डांट लगती हुई भी नजर आईं। लेकिन अगले ही पल उन्होंने अपने बेटे को गले लगा लिया। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'मां को पतीसा बहुत पसंद है। दिल्ली से एक दोस्त ने उनके लिए भेजा। मां ने एक बड़ा सा टुकड़ा एक ही झटके में खा लिया और जब मैं हंसा तो मुझे ही डांट दिया। बाद मुझे गले लगते हुए उनका जो एक्सप्रेशन है वो दुनिया की हर मां और हर बेटा महसूस करेगा!'
विज्ञापन

3 of 4
दुलारी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मां-बेटे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी मां हर इंसान को मिले।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आंटी जी को देखकर हमेशा अच्छा लगता है।' इसके अलावा बहुत से यूजर कमेंट के जरिए बता रहे हैं कि पतीसा उनका भी फेवरेट है। 
Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम
विज्ञापन

4 of 4
दुलारी खेर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम इस साल रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से लगातार सुर्खियों में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हाल ही में वह 'कार्तिकेय 2' में भी दिखे थे। उनकी यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
Filmy Wrap: टाइगर 3 की रिलीज डेट बदली और नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें