जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी, जहां फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे। वहीं, मनोज पाहवा, जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं। वहीं, एआर रहमान इस फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं।