फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी कपूर खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?

Mon, 24 Oct 2022 01:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है? 
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों और एक्टिंग से अलग जान्हवी तमाम मसलों पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए को लेकर बात की। जान्हवी का कहना है कि लोग जब महिला प्रधान फिल्मों को एक अपवाद के रूप में देखते हैं तो उन्हें यह बात बेहद अजीब लगती है। इस मसले पर जान्हवी ने और भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन

2 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'मिली' का नाम लेते हुए कहा कि अगर फिल्म का नाम 'मिलन' होता और इसमें एक्टर लीड रोल कर रहा होता, क्या तब भी ऐसा महसूस कराया जाता? 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जान्हवी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने ऐसी कई फिल्में की हैं, जिनमें लीड किरदार हीरोइन का रहा और वह किरदार मैंने निभाया। हर बार जब मैंने लोगों को इन फिल्मों के बारे में बताया तो उनकी प्रतिक्रिया ऐसी रही जैसे कि यह कोई विसंगति हो। कुछ ऐसा हो, जो नहीं होना चाहिए।'

Ananya Panday: दीपावली पर अनन्या पांडे ने फराह खान से मांगी माफी, यूजर्स को पसंद आया एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज
विज्ञापन

3 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने आगे कहा कि लोग कहते हैं, 'अरे आप महिला प्रधान फिल्म कर रही हैं। जिन फिल्मों में लीड किरदार हीरो का होता है, उनके लिए कोई पूछता है कि यह मेल ऑरिएन्टिड फिल्म है। यह बहुत अजीब है।' जान्हवी ने कहा कि इसके बाद भी लोगों तक अच्छी कहांनियों का पहुंचना अच्छा है, भले ही कुछ लोग पूछेंगे कि इसमें मेल एक्टर कौन है? आखिरकार हम किरदारों के बारे में कहांनियां कह रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एटीट्यूड बदलाव लाता है।' 

Katrina Vicky: कटरीना कैफ का दिवाली लुक देख घायल हुए पति विक्की कौशल, कमेंट कर बताया दिल का हाल
विज्ञापन

4 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने कहा, 'कई बार जब मैं फिल्में करती हूं तो पूछा जाता है कि हीरो कौन है?' और मेरा जवाब होता है, 'मैं।' जान्हवी ने कहा कि हमारे आसपास कई दर्शक ऐसे भी हैं, जो सिर्फ कहांनियों को देखते हैं। आप कोई फिल्म बनाएं, उनके लिए फिल्म ही हीरो है, कोई पुरुष या महिला नहीं। जान्हवी की मिली की बात करें तो यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। 

Surya Grahan 2022: जब सूर्यग्रहण से बचाने के लिए सरकार ने ली अमिताभ-धर्मेंद्र की मदद, बेहद दिलचस्प है ये किस्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें