देशभर में इन दिनों दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। हर कोई इस खास त्योहार को अपने अंदाज में मना रहा है। इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से बी-टाउन में भी दीवाली का जश्न देखने को मिल रहा है। मनोरंजन जगत के कई कलाकार लगातार दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें इंडस्ट्री के सेलेब्स भी शिरकत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल भी इस साल शादी के बाद अपनी पहली दिवाली इंजॉय कर रहे हैं।