बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 4 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वह सनी कौशल के साथ नजर आई हैं। वहीं, अब वह अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तैयारी में जुट गई हैं, जिसमें वह कपूर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राजकुमार राव नजर आ रहे हैं।