पार्थ समथान
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद डिप्रेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई बड़े सितारों ने अपनी जिंदगी में हुए तनाव को लेकर खुलकर बात रखी है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रॉनित रॉय और विकास गुप्ता जैसे बड़े स्टार्स भी डिप्रेशन से जूझ चुके हैं और इस बात को उन्होंने खुलकर स्वीकार किया है। मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार ने यहां तक कहा कि डिप्रेशन के चलते वो खुदकुशी करने वाले थे। इस बीच टेलीविजन इंडस्ट्री के एक बड़े अभिनेता ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान हुए डिप्रेशन का शिकार, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी