फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: 'बड़े निर्माता के पैरों में गिरते हैं लेकिन...,'करण-बिपाशा के साथ काम करना लगा मीका को 'डेंजरस'!

Sun, 29 Dec 2024 11:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'डेंजरस' को लेकर मीका सिंह ने बात की है। साथ ही सीरीज के कलाकार करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु पर कटाक्ष करते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह-करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु (डेंजरस) - फोटो : सोशल मीडिया
गायक मीका सिंह ने साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'डेंजरस' का सह-निर्माण किया, जिसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे। रिलीज के चार साल बाद, उन्होंने हाल ही में इस जोड़े पर लंदन में फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर 'ड्रामा' करने और तीन महीने की शूटिंग को छह महीने तक बढ़ाने के लिए निशाना साधा। मीका ने साझा किया कि बिपाशा और करण की वजह से पैसों की काफी बर्बादी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

'डेंजरस' का अनुभव रहा भयानक

पॉडकास्ट 'कड़क' पर बोलते हुए, मीका ने खुलासा किया कि वह शुरू में सीरीज को बजट के भीतर रखने के लिए करण और एक न्यूकमर को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा ने फैसला सुनाया। वह बोलीं, 'हम दोनों इस सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। वे बजट में ही आए, लेकिन अनुभव भयानक था।'
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण ने बनाए बहाने 

मीका सिंह ने आगे बताया कि बिपाशा और करण ने खूब ड्रामा किया। शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने अलग-अलग कमरों में रहने की मांग की, जबकि मीका उनके अनुरोध पर सहमत हुए, लेकिन उन्हें स्थिति अजीब लगी। उन्होंने आगे कहा, 'बाद में, जब हम एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रहे थे, तो करण सिंह ग्रोवर के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने फिल्म की डबिंग के दौरान भी मुद्दे पैदा किए।'

Game Changer: रिलीज में बचे महज 12 दिन, कब आएगा गेम चेंजर का ट्रेलर? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

4 of 5
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु - फोटो : PTI

किसिंग सीन देने में क्रिएट किया ड्रामा 

मीका ने साझा किया, 'वे बहाने बना रहे थे कि उनके गले में खराश है और अन्य चीजें हैं। मैं समझ नहीं पा रहा था कि इतना नाटक क्यों? वो भी तब जब उन्हें उनके काम के लिए भुगतान किया गया था।' इतना ही नहीं बिपाशा और करण ने उस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बावजूद भी किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया था, जिसमें किसिंग सीन का जिक्र था। 

Sandhya Suri Interview: मेरे पिता 1965 में मेरठ से ब्रिटेन आए, मैं वापस आई तो लोग मेरे शरीर को घूरते रहते थे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह

सितारों पर किया कटाक्ष 

मीका ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'ये सितारे धर्मा प्रोडक्शंस और यशराज फिल्म्स जैसे बड़े निर्माताओं के पैरों पर गिरते हैं और छोटी से छोटी भूमिकाओं के लिए भी उनकी प्रशंसा करते रहते हैं, लेकिन जब छोटे निर्माताओं की बात आती है तो उनका रवैया बदल जाता है। क्या छोटे निर्माता पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें