काला हिरण शिकार केस में हुई 5 साल की सजा के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर पूरे बॉलीवुड जगत में माहौल बनना शुरू हो गया है। अब इस मामले में सलमान के करीबी दोस्त और सिंगर मीका सिंह का बयान सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीका सिंह ने सलमान खान का पक्ष लेते हुए कहा है कि देश में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। कई हिट गीत गा चुके मीका सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
इसके साथ मीका ने लिखा, 'मैं अपनी कानूनी प्रणाली का सम्मान करता हूं, लेकिन कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। अगर सलमान खान को सेलिब्रिटी होते हुए सजा सुनाई जा सकती है, तो ऐसे लोग जो एक गरीब व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं और अपने आपराधिक कृत्य का वीडियो बना रहे हैं उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए..(लेकिन) वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं।'
बता दें कि सलमान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। जिसके बाद से ही देशभर में उनके फैंस रिहाई की दुआएं कर रहे हैं।