फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: मीका सिंह को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जबरन चुंबन मामला किया रद्द

Thu, 15 Jun 2023 06:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram
गायक मीका सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार (15 जून) को बड़ी राहत दी है। अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन किस करने के आरोप में 2006 में दर्ज मामले को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
TRP WEEK 23: टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर वन, टॉप 5 में 'इमली' की धमाकेदार वापसी
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति एस जी डिगे की खंडपीठ ने सावंत द्वारा प्रस्तुत एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए मामले में दायर एफआईआर और आरोप पत्र को खारिज कर दिया। इस हलफनामे में बताया गया था कि मीका और राखी ने इस मामले को सद्भावपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है।
Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram
बता दे कि इस मामले  में 11 जून, 2006 को एफआईआर दर्ज की गई थी। दर्ज केस के अनुसार, मीका ने मुंबई में एक रेस्तरां में अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर राखी सावंत को जबरन चूमा था। जिसके बाद गायक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (हमला) के तहत आरोप लगाए गए थे।
Throwback Thursday: जब सलमान पर अरबाज के बेटे ने उठा दिया हाथ, खुद दबंग खान भी रह गए थे हैरान

4 of 5
मीका सिंह , राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
मीका ने इस साल अप्रैल में पुलिस द्वारा दायर की गई प्राथमिकी और बाद में दायर चार्जशीट को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राखी द्वारा प्रस्तुत हलफनामे का अवलोकन किया। इसके बाद कोर्ट ने एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
गौरतलब है कि राखी अपने काम से ज्यादा बयानों और अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने आदिल  खान नाम के सख्स के साथ शादी करके सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने ही पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया था। 
Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें