फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले कृति सेनन ने लोगों से की खास अपील, जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

Thu, 15 Jun 2023 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ही घंटों में इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला शो सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच इसके एलान के बाद से ही बज बना हुआ है और अब आखिरकार कुछ ही घंटों में दर्शकों का इंतजार समाप्त होने वाला है। ऐसे में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से एक खास अपील की है। दरअसल, अभिनेत्री ने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को उनकी फिल्म आदिपुरुष देखने के लिए ले जाएं और महाकाव्य रामायण के बारे में ज्ञान प्राप्त करें।
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाकाव्य रामायण पर बनी पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून यानी कल रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में जानकी की भूमिका निभाने वाली कृति सेनन ने हाल ही में साझा की गई अपनी पोस्ट में हमारे देश के समृद्ध इतिहास के महत्व पर प्रकाश डाला है। जहां एक तरफ देश की जनता फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए बेहद उत्साहित है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म में जानकी की भूमिका निभाने वाली कृति सेनन भी पूरे जोरों-शोरों से इसका प्रचार-प्रसार कर रही हैं। हाल ही में कृति ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से भारत के इतिहास के मूल्यों का प्रसार करने का अनुरोध किया। कृति ने अपने पोस्ट के जरिए इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि रामायण भारत के इतिहास का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी फैंस से अपने बच्चों को फिल्म देखने के लिए ले जाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर विभिन्न बच्चों के वीडियो साझा किए, जिन्होंने भगवान राम और भगवान हनुमान के नामों को पुकारा है। उन्होंने छोटी लड़कियों के वीडियो भी पोस्ट किए, जिन्होंने जानकी के लुक और डायलॉग को रीक्रिएट किया। कृति ने अपने पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'एक बच्चे के रूप में, दृश्यों का प्रभाव उन कहानियों की तुलना में बहुत अधिक होता है जो हम सुनते हैं। हमारी विजुअल मेमोरी मजबूत होती है और लंबे समय तक हमारे साथ रहती है। मैं बहुत खुश हूं कि इन छोटे बच्चों और आज की पीढ़ी को बड़े पर्दे पर रामायण देखने को मिल रही है। रामायण हमारे इतिहास, संस्कृति और मूल्यों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे हर पीढ़ी को देना चाहिए।'

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन ने आगे लिखा, 'आदिपुरुष कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि अपने बच्चों को साथ लेकर यह फिल्म देखें। जय सिया राम।' आपको बता दें, पूरी उम्मीद की जा रही है कि 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएगी। फिल्म के लिए हुई एडवांस बुकिंग ने ही सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के पहले ही 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 70 करोड़ रुपये पार करने का लक्ष्य है।
Love Story: पहली नजर में बिजनेसमैन के प्यार में गिरफ्तार हुईं टीवी की 'नागिन', जानें मौनी-सूरज की प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले फिल्म की पूरी कास्ट ने भारत के हर राज्य में जाकर इसका प्रमोशन किया है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने निर्माता भूषण कुमार से अनुरोध किया था कि हर थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट आरक्षित रखी जाए जहां फिल्म दिखाई जाएगी। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन को याद आए पुराने दिन, जूनियर आर्टिस्ट के रूप में ऐसे हुआ करता था मेकअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें