फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह पहले भी कई बार खा चुके हैं जेल की हवा, राखी सावंत के 'किस ड्रामा' की वजह से हुए थे मशहूर

Fri, 07 Dec 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mika singh - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने देने वाले मीका सिंह को दुबई में अरेस्ट कर लिया गया है। मीका सिंह पर 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है । मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह 3 बजे बुर दुबई में एक बार से हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
mika singh - फोटो : file photo
खबर के मुताबिक, मीका ने उस लड़की को बॉलीवुड में काम दिलाने का वादा भी किया था। ये पहली बार नहीं है जब मीका सिंह किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं। इससे पहले भी मीका पर लड़कियों के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप लगे हैं । आइए जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में... 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर में सिंगर मीका सिंह
साल 2016 में मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने मीका के खिलाफ शोषण करने का आरोप लगाया था । वहीं मीका ने भी उस लड़की पर जबरदस्ती पैसे वसूलने का केस दर्ज करवा दिया था । इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे । 

 

4 of 6
मीका सिंह
मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था। मीका के थप्पड़ मारने की वजह से श्रीकांत के कान में इंटरनल इंजरी हो गई थी ।
विज्ञापन

5 of 6
mika singh
कुछ साल पहले मीका को मुंबई एयरपोर्ट पर भी अरेस्ट कर लिया गया था । मीका जरूरत से ज्यादा भारतीय और विदेशी करेंसी के साथ पकड़े गए थे । इसके अलावा मीका साल 2006 में राखी सावंत को किस करने को लेकर विवादों में घिर गए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ में मीका सिंह - फोटो : amar ujala
मीका ने मुंबई के एक पब में अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी । यहां राखी सावंत भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आशीष शेरवुड के साथ पहुंची थीं । उस दिन मीका ने राखी सावंत को सबके सामने किस कर लिया था । इस बात से राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड काफी नाराज हुए थे । राखी ने मीका को कोर्ट तक घसीटा था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें