बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने इसी साल अगस्त महीने में मिहिका बजाज संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी लाइम लाइट में रही थी। इस बार मिहिका ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।