तनुश्री के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद देशभर में मी टू कैंपेन एक बार फिर से चर्चा में है। राजनीति से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। वहीं अब मी टू को लेकर सोनम कपूर ने भी अपना पक्ष रखा है। सोनम ने लिखा है कि, मीटू एक ऐसा मूवमेंट है जिसने लोगों के सामने सच को पेश किया है।tanushree
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
सोनम ने आगे लिखा है, मूवमेंट के तहत लोगों की आखें खुल गई हैं। अब महिलाएं खुलकर अपने साथ हुए शोषण के खिलाफ बोल रही हैं। मेरे लिए इसके तहत जो भी तथ्य सामने आए हैं वह बहुत ही शॉकिंग और भयानक थे। सभी आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही जिन महिलाओं या लोगों के साथ किसी भी तरह से दुष्कर्म हुआ हैं, उनको न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
सोनम ने आगे यह भी लिखा है कि उन महिलाओं को विश्वास और समर्थन देना होना जो अपने साथ हुए उत्पीड़न की बात को हम लोगों से बांट रही हैं। आपको बता दें, कि कुछ समय पहले सोनम कपूर ने मी टू के ऊपर आयोजित किए गए एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी दौरान लोगों ने उनसे कुछ सवाल- जवाब किए थे।
4 of 5
sonam kapoor
कार्यक्रम के दौरान उनसे निर्देशक विकास बहल के बारे में सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि, आपके साथ ऐसा होता तो आप क्या करती? सोनम सवाल के जवाब में कहती हैं कि मुझे नहीं पता मैं क्या करती? वहीं आगे उनसे पूछा जाता है कि क्या विकास के खिलाफ लोग खुलकर बोलेंगे। इस पर सोनम कहती हैं कि कंगना ने तो इस पर अपनी बात रखी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब से मीटू अभियान के तहत नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए, उसके बाद से बॉलीवुड में एक भूचाल सा आ गया। एक के बाद एक आरोप सामने आने लगे। मी टू अभियान के तहत अभी तक बॉलीवुड की दस हस्तियों समेत 38 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं।