रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। मेहंदी और संगीत की रस्म के बाद आज यानी 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी में से एक मानी जा रही है। अपनी शादी को रॉयल और खास बनाने के लिए दीपिका-रणवीर ने इटली के लेक कोमो को चुना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : self
रणवीर और दीपिका अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड के किसी भी सेलेब को शादी में इनवाइट नहीं किया है। पिछले दो दिन से संगीत और मेहंदी की रस्म को लेकर तमाम खबरें आ चुकी हैं लेकिन तस्वीरें एक भी नहीं आईं। कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर दीपवीर की शादी के दो वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Deepika and Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
इन दोनों ही वीडियो में रणवीर सिंह ही छाए रहे। पहले वीडियो में रणवीर अपनी किसी रिलेटिव के साथ खली-बली गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर ने क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते के साथ मरून रंग की कोटी डाली हुई है। वहीं दूसरे वीडियो में रणवीर सभी मेहमानों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इसमें रणवीर उर्मिला मातोंडकर के फेमस गाने छम्मा-छम्मा गाने पर डांस कर रहे हैं।
4 of 5
deepika-ranveer wedding
- फोटो : instagram
बता दें कि कल यानी गुरुवार को सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपने संगीत में पॉपुलर गाने 'दिल में मारी एंट्री' पर डांस किया। वहीं जब संगीत में शुभा मुद्गल ने परफॉर्मेंस दी तो दीपिका की आंखों में आंसू आ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण अपनी कोंकणी वेडिंग में डिजायनर सब्यासांची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनेंगी। इससे पहले दीपिका के घर में हुई नंदी पूजा में भी उन्होंने सब्यासांची का डिजाइन किया हुआ सलवार सूट पहना था। शादी के बाद ये कपल 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।