फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo कैंपेन समर्थन में कृति सेनन ने डाली इंस्टाग्राम पोस्ट, लेकिन महिलाओं को भी दे डाली बड़ी नसीहत

Mon, 15 Oct 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों मनोरंजन जगत में #Metoo कैंपेन की काफी चर्चा हो रही है। इस कैंपेन के जरिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं ने सहयोगी कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं #Metoo कैंपेन से दूर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। इस कैंपेन को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही #Metoo कैंपेन चला रही महिलाओं को खास बात भी कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बरेली की बर्फी' की अभिनेत्री कृति सेनन ने महिलाओं से गुजारिश की है कि,' #Metoo जैसे खास कैंपेन का हमें सम्मान करना चाहिए। साथ ही इसको फर्जी आरोप लगाकर खत्म नहीं होने देना है। उनका कहना है कि किसी भी इंसान पर आरोप लगाने से पहले उस हर महिला और पुरुष को खुलकर सामने आना चाहिए और अपनी पहचान भी बतानी चाहिए। ताकि सही मामले सामने आ सके।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,'हम सभी को उन महिलाओं और लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो #Metoo कैंपेन के जरिए अपनी कहानी बता रही हैं। हमें इन लड़कियों और इस कैंपेन का धन्यवाद करना चाहिए जो बिना किसी डर के अपनी कहानी बता रही हैं। अब किसी के साथ कुछ भी गलत होगा तो वह बताने से बिल्कुल भी नहीं डरेगा।'

4 of 5
#Metoo कैंपेन की तारीफ करते हुए कृति सेनन ने लिखा,'इस कैंपेन को बरकरार रखने के लिए यह भी जरूरी है कि बेवजह किसी का झूठा नाम लेकर इस कैंपेन की विश्वसनीय को खत्म न करें। अगर अपनी पहचान बताए बिना कोई लड़की किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है तो क्या उस पर हमें विश्वास करना चाहिए? उन्होंने आगे कहा कि बिना पहचान और जांच के किसी पर आरोप लगाने से उसका नाम और भविष्य खराब हो सकता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति ने गुजारिश की है कि हर एक पीड़ित को #Metoo कैंपेन के जरिए बोलने की जरूरत है, लेकिन उन आरोपों के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई करने की भी आवश्यकता है, ताकि इस कैंपेन का गलत प्रयोग न हो सके। बात करें कृति सेनन की फिल्मों की तो वह 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे थे। हाल ही में उन पर कई महिलाओं ने #Metoo कैंपेन के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें