फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार, बोलीं - '5 साल की उम्र में घर पर...'

Mon, 15 Oct 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan and somy ali
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की आग लगातार फैलती जा रही है। इस कैंपेन के तहत महिलाओं के अलावा अब पुरुष भी खुलकर सामने आ रहे हैं और आपबीती लोगों को बता रहे हैं। इस कड़ी में अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम भी जुड़ गया है। सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि 5 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
salman and somy ali
सोमी पेशे से एक्ट्रेस हैं और कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में 'कृष्णा अवतार', 'यार गद्दार', 'आंदोलन', 'माफिया', 'अग्निचक्र' और 'चुप' शामिल हैं। यहां तक कि बॉलीवुड में एंट्री उन्होंने सलमान खान से मिलने के लिए ही की थी। कहा जाता है कि सोमी और सलमान करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन ब्रेकअप के बाद सोमी फ्लोरिडा चली गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
somy ali
सोमी ने इंटरव्यू में कहा - '5 साल की उम्र में घर में काम करने वाले ने मेरा यौन शोषण किया था। जब मुझे यूएस यूनिवर्सिटी और हाई स्कूल में बातचीत के लिए बुलाया गया तब मैंने वहां मौजूद बच्चों से यह घटना शेयर भी की थी।' सोमी ने कहा - 'अपने अनुभव लोगों से शेयर करते रहना चाहिए इससे दूसरों को बोलने का हौसला मिलता है।' 

4 of 5
somy ali and salman khan
सोमी ने आगे कहा - 'मैं ऐसे माहौल में रही हूं जहां महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुआ करती थीं। मेरी मां की कई दोस्त शारीरिक उत्पीड़न झेलती थीं। जब भी मां से पूछती थी कि उन्हें क्या हुआ है? वह कहती थीं कि सीढ़ियों से गिर गई।' आपको बता दें सोमी पाकिस्तान से हैं। फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं और अमेरिका में एनजीओ चलाती हैं जो पीड़ित महिलाओं की मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana patekar
आपको बता दें, #MeToo कैंपेन में कई लोग फंस चुके हैं। इसमें नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, आलोक नाथ, सुभाष घई, साजिद खान, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल का नाम भी शामिल है। इस कैंपेन का कई लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस कैंपेन को बकवास बता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें