फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: मेट गाला में न्यूयॉर्क पैपराजी ने आलिया भट्ट को कहा ऐश्वर्या, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Wed, 03 May 2023 08:53 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में भारतीय डिजाइनर प्रबल गुरुंग के एक लाख मोतियों से तैयार किए गए सफेद गाउन को पहनकर अपनी शानदार शुरुआत की थी। एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट में बेहद कमाल लग रही थीं, लेकिन वहीं रेड कार्पेट पर न्यूयॉर्क पैपराजी ने उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन समझ लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
पैपराजी ने आलिया को कहा ऐश्वर्या
दरअसल, आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेड कार्पेट पर फोटो क्लिक करवाते हुए और पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वीडियो में कुछ पैपराजी उन्हें ऐश्वर्या राय कहकर बुला रहे हैं। वीडियो में पीछे से साफ तौर पर पैपराजी की आवाज सुनी जा सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया ने दिए शानदार पोज
हालांकि ऐसे हालातों में आलिया ने बहुत शालीनता से संभाला और अपने चेहरे पर हमेशा की तरह प्यारी सी स्माइल दी और कैमरे के आगे पोज देना भी जारी रखा था। डिजाइनर प्रबल को भी उस दौरान एक्ट्रेस की ड्रेस को ठीक करते हुए देखा गया था। 

Salman Khan: सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़,अभिनेता के करीबी का निधन, शोक में डूबे भाईजान ने दी श्रद्धांजलि

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
यूजर्स ने किए कमेंट
इस घटना के बाद लोगों को नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की याद दिला दी थी, जहां पर भारतीय पैपराजी टॉम हॉलैंड, गिगी हदीद, जैंडेया और निक जोनस को गलत नामों से बुला रहे थे। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इन दोनों की तुलना कैसे हो सकती है, मतलब पहले आप ऐश्वर्या को देखिए और उसके बाद आलिया को। वहीं एक और यूजर ने लिखा- वह बहुत निराश है। उसे गाला में किसने भेजा, क्या शर्म की बात है। कम से कम वे दीपिका, कंगना, ऐश और सोनम को तो भेज सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
एक लाख मोतियों से तैयार किया गया आलिया का गाउन
वहीं, आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इस व्हाइट गाउन के बारे में जानकारी साझा की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि यह गाउन एक लाख मोतियों से तैयार किया गया है। आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। 

250 फिल्मों-टीवी शो में नजर आ चुकी हैं काजोल की 'दादी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें