बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेत्री साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। कल क्रिसमस है और ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। कटरीना ने अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म कुछ ट्विस्ट के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।