तब्बू-आयुष्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू
श्रीराम राघवन काफी समय से तब्बू के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन सही मौके के इंतजार में थे। उन्होंने फिल्म ‘अंधाधुन’ में तब्बू के साथ किया। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने तब्बू को ही ध्यान में रखते हुए कहानी लिखी। जब कहानी 70-80 प्रतिशत तैयार हो गई, तो मैंने उन्हें यह कहानी सुनाई और वह तुरंत तैयार हो गईं। वह मुझसे पूछती रहीं, ‘क्या मैं खलनायक हूं?’ और मैं उनसे कहा, ‘आपका किरदार ऐसा हैं जो कुछ परिस्थितियों में फंस गया है और हम सभी अच्छे काम के साथ-साथ गलत काम करने में सक्षम हैं'।