आलिया भट्टा और वेदांग रैना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेदांग जो भी बातें इन दिनों कर रहे हैं, उसमें वह बहुत नापतौल कर बोल रहे हैं। वेदांग से जब उनके कॉन्फीडेंस को लेकर बात की गई, तो वह कहते हैं, “मुझे सिर्फ इतना विश्वास है कि एक कलाकार के तौर पर मैं और निखर जाऊंगा लेकिन इस इंडस्ट्री में किसी के भविष्य को लेकर कोई भी कुछ भी नहीं कह सकता। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे खुद को साबित करने का अवसर मिले। फिर देखते हैं यह जिंदगी कहां ले जाती है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतना अच्छा मौका मिला और आगे जिंदगी में जो कुछ भी होगा, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।”